महिला पर झपटटा मारकर सोने का हार लूटा

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत बजरंग नगर में रात्रि बाइक सवार लुटेरों ने एक महिला पर झपट्टा मारकर उसका सोने का हार लूट लिया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।जानकारी के मुताबिक अनिल सोनी निवासी यादव कॉलोनी विवेकानंद वार्ड ने बताया कि वे शादी समारोह में शामिल होने बस बुक करके पत्नी मीना सोनी 53 वर्षीय एवं रिश्तेदारों के साथ गए थे। विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापिस लौटे थे।

बजरंग नगर में जैसे ही बस से उतरे और अपना सामान निकाल रहे थे तभी बाइक से दो युवक पहुंचे और पत्नी पर झपट्टा मार सोनक का हार लूट लिया और फरार हो गए। हार पांच तोला का होगा। जिसकी कीमत 7 से 8 लाख है। बाइक से पहुंचे लुटेरों की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के आसपास होगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीसीटीव्ही कैमरों को खंगालने के साथ छानबीन में जुट गई है।

Next Post

बुलट चालक को पुलिस ने सिखाया सबक, निकलवाया सायलेंसर

Tue Feb 10 , 2026
जबलपुर: पटाखों की गूंज वाला मॉडीफाई सायलेंसर बुलट में लगाकर दहशतगर्दी फैलाने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जैसे ही वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने एक्शन लेते हुए चालक को सबक सिखाते हुए चालानी कार्यवाही करते हुये मॉडीफाई सायलेंसर निकलवाया।जानकारी के मुताबिक एक युवक द्वारा मॉडीफाई सायलेंसर […]

You May Like

मनोरंजन