जबलपुर: मदन महल स्थित डेंटल क्लीनिक संचालक पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि डॉक्टर ने असली पहचान छिपाकर फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उन्हें शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया है। मामले को लेकर तीन शिकायतें थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस जांच कर रही है।
विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री राकेश कुमार सिंह ने शिकायत में बताया कि डॉ राजकुमार मदनमहल स्थित डेंटल क्लीनिक में बीते आठ माह से कार्यरत था। जिसने अपनी पहचान छुपाकर हिंदू नाम से अपना नाम राजकुमार बताया था। क्लीनिक में काम करने वाली एक हिंदू लडक़ी को विवाह का प्रलोभन दिया। सैयद इशाक असरार क्लीनिक में राजकुमार नाम से डेंटिस्ट के रूप में कार्यरत था वे कभी हैदराबाद, कभी बंगाल तो अन्य ठिकानों में भी रह चुका है। वर्तमान में जबलपुर में रह रहा था।
डॉक्टर ने पहचान छिपाकर युवतियों, महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर उनका दैहिक शोषण किया है। एक महिला ने शिकायत में बताया कि हैदराबाद में उसकी पहचान एक प्रॉइवेट जॉब के दौरान हुई थी । डॉक्टर ने अपनी असली पहचान छिपाई। बाद में कोलकाता में उसकी मुलाकात हुई इसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे । इसके बाद वे जबलपुर आ गए जहां गायत्री मंदिर में उसने उसकी मांग में सिंदूर भरा, मंगलसूत्र भी पहनाया था। आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए दस्तावेज भी फर्जी बनवाए थे। इसके अलावा तीन और युवतियों को अपने झांसे में लिया है और तीसरी महिला से भी शादी कर ली है ।
मामले की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता क्लीनिक पहुंचे थे जहां उन्होंने प्रदर्शन किया । प्रदर्शनकारियों का आरोप रहा कि सोची-समझी साजिश के तहत डॉक्टर ने हिंदू धर्म के अलग-अलग नामों से कई फर्जी आधार कार्ड और सरकारी पहचान पत्र तैयार किए थे। फर्जी दस्तावेजों की मदद से वह खुद को हिंदू बताता था। उसने कई हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाया, उन्हें शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक उनका दैहिक शोषण करता रहा। विहिप कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर को दबोचा इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया । पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है जिसके बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी
