बुलट चालक को पुलिस ने सिखाया सबक, निकलवाया सायलेंसर

जबलपुर: पटाखों की गूंज वाला मॉडीफाई सायलेंसर बुलट में लगाकर दहशतगर्दी फैलाने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जैसे ही वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने एक्शन लेते हुए चालक को सबक सिखाते हुए चालानी कार्यवाही करते हुये मॉडीफाई सायलेंसर निकलवाया।जानकारी के मुताबिक एक युवक द्वारा मॉडीफाई सायलेंसर वाली बुलेट चलाने का वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया गया था। जिसमें युवक पटाखें की आवाज वाला सायलेंस लगाये दिख रहा था।

सोशल मीडिया सेल टीम द्वारा पतासाजी करते हुये विश्वमोहन अरखेल 26 वर्ष निवासी व्योहारबाग बेलबाग को मॉडीफाई सायलेंसर लगी मोटर सायकिल सहित पकडा गया जिसे बेलबाग पुलिस द्वारा थाना लाकर नियमानुसार चालानी कार्यवाही करते हुये 1 हजार रूपये समन शुल्क वसूला गया तथा वाहन एमपी 20 जेड बी 7760 में लगा मॉडीफाई सायलेंसर निकलवाया गया। विदित हो कि पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के आदेश पर सोशल मीडिया निगरानी जबलपुर सायबर सेल टीम द्वारा की जा रही है।

इसके साथ ही थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन चैकिंग प्वाईट लगाकर शराब पीेकर वाहन चलाने वाले, बिना नम्बर अमानक नम्बर वालों से लेकर मॉडीफाई सायलेंसर के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया में भडकाउ पोस्ट, शस्त्र प्रदर्शन, वाहनों पर स्टंट कर वीडियो अपलोड करने वालों के खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Next Post

विजेंद्र भावसार बने आमला ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष

Tue Feb 10 , 2026
आमला। कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए आमला ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विजेंद्र भावसार को सौंपी गई है। आमला कांग्रेस के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी नवयुवक को संगठन की कमान दी गई है, जिससे कार्यकर्ताओं में […]

You May Like