पति ने पत्नी पर हथौड़े से हमला कर सिर फोड़ा

शिवपुरी: जिले के नरवर कस्बे में बीच बाजार एक युवक ने अपनी पत्नी पर हथौड़े से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आई पत्नी की भाभी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों महिलाओं को तत्काल नरवर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
नारायणपुर निवासी 23 वर्षीय राजकुमारी कुशवाह की शादी कुछ साल पहले नरवर निवासी रवि कुशवाह से हुई थी।

दोनों की एक बेटी है। पारिवारिक विवाद और मारपीट के चलते राजकुमारी पिछले करीब एक साल से अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही थी। आरोप है कि रवि लगातार पत्नी पर वापस ससुराल आने का दबाव बना रहा था। राजकुमारी अपनी भाभी नीलम कुशवाह के साथ बेटी के स्कूल जा रही थी। तभी पुराने डाकघर के पास हाथ में हथौड़ा लेकर पहुंचे रवि कुशवाह ने पीछे से राजकुमारी पर वार कर दिया। नीलम ने जब ननद को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया

Next Post

भिंड में ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Tue Feb 3 , 2026
भिंड: भिंड में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला देहात थाना अंतर्गत बीसलपुरा गांव के पास रेलवे ट्रैक का है। 35 वर्षीय मलखान सिंह जाटव निवासी सकराय अपनी ससुराल बीसलपुरा आए हुए थे वही घूमने के लिए रेलवे ट्रैक पर गए और अचानक […]

You May Like

मनोरंजन