AIC ने तकनीक और AI के दम पर सुधारी फसल बीमा प्रणाली, रिकॉर्ड दावों का किया निपटान

नई दिल्ली। भारत की प्रमुख और सबसे बड़ी फसल बीमा कंपनी AIC ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के परिणाम घोषित किए हैं। कंपनी ने इस दौरान मजबूत वित्तीय स्थिति, बेहतर कार्यकुशलता तथा देशभर के करोड़ों किसानों की आजीविका की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखा है।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की सॉल्वेंसी मार्जिन 4.42 दर्ज किया गया है, जो इसकी मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है।

कंपनी ने ₹10,279 करोड़ का सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम (GDP) अर्जित किया तथा देश के ग्रामीण क्षेत्रों में 6.40 करोड़ से अधिक बीमा पॉलिसियां जारी कीं। इनमें से 4.5 करोड़ से अधिक पॉलिसि “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ (MPMH)” पहल के तहत किसानों को भौतिक रूप से वितरित की गईं।

वर्ष के दौरान कंपनी ने ₹9,571 करोड़ के दावों का निपटान किया, जिससे 1.75 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिला । 31 मार्च 2026 तक कंपनी की नेटवर्थ बढ़कर ₹9,165 करोड़ हो गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग ₹885 करोड़ अधिक है। यह कंपनी की निरंतर प्रगति और वित्तीय मजबूती को दर्शाता है।

कार्य निष्पादन (Operational Performance)

* नेट रिटेंशन अनुपात: 59.33% (पिछले वर्ष 49.82%)
* प्रबंधन व्यय का सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम से अनुपात: 5.01%
* निवेश आय अनुपात: 6.48%

तकनीकी उपलब्धियां (Technological Excellence)

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान AIC ने उन्नत डेटा विश्लेषण, जियोस्पेशियल तकनीक, सैटेलाइट इमेजरी, रिमोट सेंसिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित उपकरणों का उपयोग करके अपने तकनीक-सक्षम बीमा तंत्र को और मजबूत किया। इन पहलों से कार्यकुशलता में सुधार, पारदर्शिता में वृद्धि और बीमा सेवाओं की डिलीवरी को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिली।

Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर ITBP द्वारा देशव्यापी वृहद् पौधारोपण अभियान

Fri Jun 5 , 2026
नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) द्वारा देशभर में वृहद् पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महानिदेशक ITBP श्री शत्रुजीत सिंह कपूर ने नई दिल्ली स्थित 22वीं वाहिनी परिसर, तिगड़ी में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त महानिदेशक श्री संजय गुंज्याल, वरिष्ठ अधिकारियों एवं […]

You May Like