बिजली बिल आधा करने का झांसा देकर रकम ऐंठी, धमकाया

जबलपुर: मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के विजयनगर संभाग में बिजली बिल कम करने के नाम पर शासकीय मीटर से छेड़छाड़ की गई बल्कि उसे बदल दिया गया । शातिर जालसाज ने उपभोक्ता को डरा धमकाकर रकम भी ऐंठी। इस फर्जीवाड़े का खुलासा उस वक्त हुआ जब कचनार सिटी में बिजली विभाग की टीम चेकिंग करने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, सबूत मिटाने और विद्युत अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक विद्युत विभाग की टीम ने 28 मई को कचनार सिटी मकान नंबर 28/2 निवासी गंगा कोष्टा के घर पर अचानक दबिश दी। चेकिंग के दौरान टीम के होश उड़ गए जब उन्होंने देखा कि वहां लगा बिजली मीटर पूरी तरह से टेंपर्ड था। जब मीटर का सीरियल नंबर मिलाया गया, तो पता चला कि वह मीटर विजयनगर संभाग का है ही नहीं, बल्कि किसी अन्य संभाग के लिए अलॉट था। विजयनगर कार्यालय के रिकॉर्ड से असली मीटर गायब था।
दो बार में वसूले दस हजार, दी धमकी
जब विभागीय अधिकारियों ने महिला उपभोक्ता पर कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उपभोक्ता के अनुसार दिलीप कोष्टा नामक व्यक्ति उनके घर आया और बोला, मीटर में ऐसी सेटिंग कर देता हूँ कि बिल नाममात्र का आएगा। उसने मीटर खोला, छेड़छाड़ की और 5000 लेकर चला गया। इसके बाद दिलीप दोबारा आया। इस बार उसने कानूनी कार्रवाई और जेल भेजने की धमकी देकर उपभोक्ता को डराया।

उसने फिर से मीटर बदला, 5000 वसूले और जाते-जाते सिखा गया कि कोई पूछे तो बोल देना कि पुराना मीटर जल गया था। विजयनगर संभाग की कनिष्ठ अभियंता प्रियंका सुमन वर्मा की लिखित शिकायत पर पुलिस ने दिलीप कोष्टा के खिलाफ प्रकरण दर्ज जिसने न सिर्फ उपभोक्ता को ठगा, बल्कि शासकीय संपत्ति को चुराकर बिजली विभाग के साथ भी आपराधिक षड्यंत्र रचा।

Next Post

मोबाइल हैक कर पौने छह लाख की ठगी

Sun May 31 , 2026
जबलपुर: माढोताल थाना अंतर्गत ग्रीन सिटी कॉलोनी निवासी युवक का साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर उसे ऑनलाइन डराया और पौने छह लाख रुपये की ठगी कर दी। पुलिस के अनुसार, ग्रीन सिटी कॉलोनी माढोताल निवासी 32 वर्षीय द्रोप सिंह तुरकर ने शनिवार को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया […]

You May Like