मोबाइल हैक कर पौने छह लाख की ठगी

जबलपुर: माढोताल थाना अंतर्गत ग्रीन सिटी कॉलोनी निवासी युवक का साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर उसे ऑनलाइन डराया और पौने छह लाख रुपये की ठगी कर दी।
पुलिस के अनुसार, ग्रीन सिटी कॉलोनी माढोताल निवासी 32 वर्षीय द्रोप सिंह तुरकर ने शनिवार को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात शातिर अपराधी ने तकनीकी माध्यमों से उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया था।

इसके बाद आरोपी ने उसे ऑनलाइन ही गंभीर परिणाम भुगतने और चोट पहुंचाने की धमकियां देना शुरू कर दिया। इस डर और झांसे में आकर उसने अपनी गाढ़ी कमाई के 5,72,987 रुपये गंवा बैठा। शातिर ठग ने पूरी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवाकर हड़प ली। पुलिस ने पीडि़त द्रोप सिंह तुरकर की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है । पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर, आईपी एड्रेस और बैंक ट्रांजैक्शन की बारीकी से जांच कर रही है।

Next Post

दहेज में 5 लाख, कार की डिमांड कर घर से निकाला

Sun May 31 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कटरा निवासी एक महिला को शादी के बाद से दहेज लोभी कम दहेज मिलने का ताना मार प्रताडि़त करने लगे। जब पांच लाख रूपए नकद और कार की डिमांड पूरी नहीं हुई तो उसे घर से निकाल दिया। अब पीडि़ता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। जिसके […]

You May Like