जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कटरा निवासी एक महिला को शादी के बाद से दहेज लोभी कम दहेज मिलने का ताना मार प्रताडि़त करने लगे। जब पांच लाख रूपए नकद और कार की डिमांड पूरी नहीं हुई तो उसे घर से निकाल दिया। अब पीडि़ता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित पति, जेठ, जेठानियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार को समा मंसूरी 37 वर्ष निवासी कटरा अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका निकाह मोह. नौसाद मंसूरी निवासी अजीजगंज पसियाना के साथ 16 मई 24 को मुस्लिम रीतिरिवाज से हुआ था निकाह में उसके माता पिता ने नगद 50 हजार व गृहस्थी का अन्य सामान दिया था निकाह के कुछ समय बाद पति मोह. नौशाद मंसूरी, जेठ बबलू उर्फ शहजाद, मोहम्मद कासिम, मोह. फरियाद, मोह. आजाद व बडी जेठानी शहजादी, तस्लीम, उसे कम दहेज लाने का ताना देकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे, पति उससे विवाद कर 5 लाख रूपये एवं 4 पहिया वाहन की मांग करने लगा, उसने मना किया तो पति ने उसके साथ मारपीट, पति नशे में आये दिन उसके साथ मारपीट कर प्रताडित करने लगे। दहेज की मांग पूरी ने करने पर सभी ने उसे घर से निकाल दिया था। ससुराल वाले बोले की 5 लाख रूपये व कार नहीं दिये तो हम नही रखेंगे।
