मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ग्वालियर विमानतल पर दी गई भावभीनी विदाई

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर चंबल क्षेत्र में दिनभर कई कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात रात्रि में वायुयान से ग्वालियर से भोपाल रवाना हुए। उनके साथ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल व लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी रवाना हुए। ग्वालियर विमानतल पर मुख्यमंत्री को आत्मीय विदाई दी गई। इससे पूर्व मुख्यमंत्री शाम को हैलीकॉप्टर से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर आए। उनके साथ नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला भी थे। मुख्यमंत्री को रात्रि में एयरपोर्ट पर विदाई देने वालों में नगर निगम के सभापति मनोज तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, कमल माखीजानी, महेन्द्र सिंह यादव, दीपक शर्मा, विनय जैन आदि शामिल थे । इस मौके पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, डीआईजी अमित सांघी, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय उपस्थित थे।

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय धावक एवं डिप्टी कमांडेंट बीएसएफ मुरलीधर का निधन

Thu Dec 4 , 2025
भदोही, 04 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गौरव अंतर्राष्ट्रीय धावक एवं बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट पद से सेवानिवृत्त मुरलीधर का स्वास्थ्यगत कारणों गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक स्वयं उनके पैतृक गांव मदनपुर, गोपीगंज पहुंचे। […]

You May Like