सतना:नीति आयोग के सम्पूर्णता अभियान के तहत सतना जिले के आकांक्षी ब्लाक मझगवां को पुरूस्कृत होने पर सतना जिले के तत्कालीन कलेक्टर अनुराग वर्मा और वर्तमान कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस की ओर से यह सम्मान भोपाल में सीईओ जिला पंचायत संजना जैन ने प्राप्त किया।
सीईओ नीति आयोग द्वारा सतना जिले के मझगवां आकांक्षी ब्लाक में जुलाई 2024 से चलाये गये सम्पूर्णता अभियान के दौरान 3 सूचकांकों स्वास्थ्य एवं पोषण, कृषि एवं सम्बद्ध सेवायें तथा सामाजिक विकास के क्षेत्र में संतृप्ति पर अनुकरणीय कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।
