युवक पर की गयी ताबड़तोड़ फायरिंग

ग्वालियर:एक युवक पर मोटरसाईकिल सवार 3 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। घटना में युवक ने भाग अपनी जान बचाई। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया और सीसीटीवी फुटेज आने के बाद बदमाशों के खिलाफ एफआईआर कर ली गयी है। अब पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीताराम कॉलोनी में देर रात घटी। 21 वर्षीय नवीन उर्फ अवनीत गुर्जर घर के बाहर खड़ा था, तभी तीन बदमाश अभिषेक, शेखर बघेल और विवेक बघेल बाइक पर सवार होकर आए और गोलियां चलाना शुरू कर दीं। बदमाशों ने चार गोलियां चलाईं।

इनमें से एक गोली घर के सामने खड़ी कार में लगी, जबकि एक घर के दरवाजे और दो दीवार में लगीं। भागते हुए आरोपी युवक को अगली बार नहीं बचने की धमकी दे गए। इस घटना के कुछ घंटे पहले आरोपियों का नवीन से फोन पर विवाद हुआ था।नवीन के घर के नजदीक पड़ोस में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यह घटना कैमरे में कैद हो गयी। घटना के बाद नवीन थाने पहुंचा और पूरी बताई। पुलिस ने शिकायत ली और मामला जांच में ले लिया। फिर नवीन ने फुटेज उपलब्ध कराये, पुलिस ने एफआईआर की है।

Next Post

कृषि विकास समिति के सदस्यों का मैहर में स्वागत

Fri Aug 22 , 2025
सतना:म.प्र. विधानसभा की कृषि विकास समिति का रीवा संभाग का अध्ययन दौरा 20 से 24 अगस्त तक प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार को कृषि विकास समिति के सभापति एवं सदस्य मैहर पहुंचे। समिति के सभी सदस्यों ने मैहर पहुंचकर मां शारदा देवी के दर्शन किये। विधानसभा की कृषि […]

You May Like