उदयगिरि की पहाड़ियों में तेंदुए का आतंक: ग्रामीणों में दहशत, एक गाय का किया शिकार

विदिशा। उदयगिरि क्षेत्र में पिछले तीन-चार महीने से घूम रहे तेंदुए ने एक बार फिर दहशत फैला दी है. उसने गांव के किसान अशरफ खान की गाय पर हमला कर उसकी जान ले ली। बुधवार को जब ग्रामीण खेतों पर पहुंचे तो उन्हें गाय का शव पड़ा मिला, जिसकी गर्दन और शरीर पर गहरे पंजों के निशान थे। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, पंचनामा तैयार किया और अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी. टीम ने गांव में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ उदयगिरि की पहाड़ियों पर लंबे समय से रह रहा है और पहले भी कई बार बकरी व कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है. सरपंच सोनू कुशवाह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने की मांग कई बार वन विभाग से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है.

गांव के लोग लगातार भय के साए में हैं. खेतों पर काम करने जाने से पहले वे समूह में जाते हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि तेंदुआ अब गांव के और करीब आने लगा है, जिससे किसी बड़ी घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

Next Post

सीएम डॉ.यादव ने दी भाई दूज की शुभकामनाएं, प्रेम और समर्पण का पर्व संबंधों को करता है मजबूत

Thu Oct 23 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पावन पर्व भाई दूज के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाई की प्रगति और लंबी आयु के लिए बहनों की कामना अमृत के समान है। प्रेम और समर्पण का यह पवित्र पर्व भाई-बहन के मधुर संबंधों को […]

You May Like