नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को कर्नाटक और झारखंड के दौ दिन के दौरे पर जायेंगी।
राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरूवार को बताया कि राष्ट्रपति शुक्रवार को आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा बेंगलुरु में आयोजित 10वें अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगी।
शनिवार को वह रांची में बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित करेंगी।
