दक्षिण तथा पूर्वोत्तर राज्यों के प्रतिनिधित्व में कटौती की भाजपा की चाल को किया विफल : राहुल

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने दक्षिण भारत तथा पूर्वोत्तर की राज्यों का प्रतिनिधित्व कम करने की जो चाल चली थी उसे विपक्ष की एकता ने लोकसभा में शुक्रवार को विफल किया है।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार को एक पोस्ट में कहा कि इंडिया गठबंधन ने संसद में देश की एकता और अखंडता की आवाज बनकर लोकतंत्र की रक्षा की है।

उन्होंने लिखा “भाजपा ने संसद में तमिलनाडु तथा दक्षिणी के अन्य राज्यों और पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रतिनिधित्व को कम करने का परिसीमन के जरिये स्पष्ट प्रयास किया था। हमने संसद में इसे रोका और एक बड़े हमले को विफल किया है।”

श्री गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन तमिल पहचान की रक्षा करेगा और भारत की एकता, विविधता और इसे मजबूत बनाने वाली हर आवाज की रक्षा करेगा।

Next Post

पुलिस ने लूट के फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat Apr 18 , 2026
मोहन बड़ोदिया। पुलिस ने लूट के फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार 1 मार्च को फरियादी लालसिंह राजपूत पिता मनोहर सिंह निवासी ग्राम बिजनाखेड़ी ने मोहन बड़ोदिया थाने में रिपोर्ट किया कि था कि मैं अपने साथियों के साथ ग्राम देहरीपाल से ग्राम देहरीपाल चक सोसायटी […]

You May Like