रानगिर धाम: नवरात्रि में माता हरसिद्धि को मिला 23 लाख का चढ़ावा, पिछले वर्ष से डेढ़ गुना अधिक

रहली। देवीं शक्तिपीठ माँ हरसिद्धि धाम, रानगिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने अटूट आस्था दिखाई है.

मेले के दौरान दूर-दराज से आए भक्तों ने माता के चरणों में दिल खोलकर दान अर्पित किया, जिसके फलस्वरूप मंदिर को कुल 23,02,532 रुपये की आय प्राप्त हुई है. यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में करीब डेढ़ गुना अधिक है गत वर्ष 16.30.900 आय हुई थी. मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा और पारदर्शिता के बीच दान राशि की गणना की गई. यह प्रक्रिया नायब तहसीलदार

अनिल, मार के मार्गदर्शन एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक दुबे की उपस्थिति में राजस्व अमले द्वारा संपन्न हुई. तहसीलदार रीडर पवन पाण्डेय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दान-पेटी 9,98,355 रुपये, नारियल एवं श्रृंगार सामग्री 4,92,250 रुपये रसीदें (ज्योतिशाला, विवाह, वाहन आदि

7,76,927 रुपये, मुंडन कार्य नीलामी 35,000 रुपये कुल प्राप्त राशि 23,02,532 रुपये, व्यय और वितरण का लेखा-जोखा मेला प्रबंधन और पिछले छह माह में मंदिर परिसर में कराए गए निर्माण कार्यों पर कुल 10,26,905 रुपये खर्च किए गए. खर्च घटाने के बाद मंदिर की शुद्ध आय 12,75,627 रुपये रही.

Next Post

जल संकट: कुशलपुरा डैम की मोटरें खराब, 7-8 दिनों में हो रही सप्लाई

Mon Apr 6 , 2026
ब्यावरा। नगर में पेयजल सप्लाई का अंतराल कम होने का नाम नहीं ले रहा है, वर्तमान में एक बार फिर कुशलपुरा डेम स्थित 2 विद्युत मोटर में खराबी के कारण अंतराल बढ़ा है, समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो पेयजल संकट अधिक गहरा सकता है. गौरतलब है […]

You May Like