निगरी पंचायत में नाली निर्माण पर उठे सवाल, घटिया काम से जनता नाराज

सरई।देवसर विकासखंड की ग्राम पंचायत निगरी में गौड़ खनिज योजना से लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बनी नाली की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। छह माह पहले बने इस नाली निर्माण कार्य में लीपापोती और मानक विहीन कार्य के आरोप लगे हैं। ढक्कन के अभाव में नाली कई जगह धंस गई और पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां नाली की जरूरत नहीं थी, वहां निर्माण कराया गया, जबकि जोवा रोड जैसे भीड़भाड़ वाले मार्ग पर जलभराव की समस्या बरकरार है। शासकीय राशि के दुरुपयोग के आरोप लग रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है।

Next Post

एक्सपायरी डेट के केक मिक्स एवं कलर के साथ अन्य सामग्री जप्त

Wed Oct 8 , 2025
रीवा।दीपावली त्यौहार की दृष्टि गत मिष्ठान विक्रेताओं की जांच का विशेष अभियान खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं नापतोल विभाग द्वारा आरंभ किया गया है. जांच अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा प्रसादम स्वीट्स ताला हाउस के निपानिया स्थित कारखाने पर छापा मारा गया जांच के दौरान कारखाने मे […]

You May Like