पंचांग 18 मार्च 2026:-
रा.मि. 27 संवत् 2082 चैत्र कृष्ण चर्तुदशी बुधवासरे दिन 7/30, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रे रातअंत 5/13, शुभ योगे रात 4/4, शकुनि करणे सू.उ. 6/2, सू.अ. 5/58, चन्द्रचार कुम्भ रात 11/16 से मीन, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 18 मार्च 2026
वर्ष के प्रारंभ में निर्धारित कार्यो में आकस्मिक रूकावट आयेंगी, व्यर्थ वाद विवाद हो सकता है, व्यय में वृद्धि होगी, मानसिक अशांति रहेगी, वर्ष के मध्य में शासन से लाभ प्राप्त होगा, व्यक्तित्व का विकास होगा, सामाजिककार्यो में ख्याति प्राप्त होगी, वर्ष के अन्त में भागदौड़ से सफलता प्राप्त होगी, आर्थिक कार्यो में लाभ प्राप्त होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पूर्व निर्धारित कार्यो में आकस्मिक रूकावट आयेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ विवाद होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को शासन से लाभ प्राप्त होगा, तथा व्यक्तिगत संबंधों में मनमुटाव हो सकता है, सिंह राशि के व्यक्तियों को यात्रा आदि से सतर्कता बांछनीय, सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को परिश्रम की अधिकता रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियोंको प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों की आर्थिक उन्नति होगी, सफलता मिलेगी.
———————————————————
आज का भविष्य- बुधवार 18 मार्च 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक निडर साहसी, महत्वाकांक्षी, परिश्रमी, एवं व्यक्तित्ववान होगा, बचपन में स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, अस्थिर बुद्धि का होने से उटपटांग बातें करेगा, विद्या प्रारंभ में कम एवं बाद में अच्छी होगी, मित्रों से धोखा खाने के बाद सीख मिलेगी, माता पिता का आदर करेगा.
———————————————————
मेष- सहयोग से बिखरे कार्य समेटने में मदद मिलेगी, राजकीय मामले में पक्ष मजबूत होगा. यश मान-सम्मान मिलेगा, जीवन सुखद रहेगा.
वृषभ- सूझबूझ से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी, युवाओं को कैरियर में नये अवसर मिलेंगे, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, अधिकारी वर्ग का सहयोग रहेगा.
मिथुन- कार्य स्थल पर सबकी जबावदेही तय करें, नई योजना की शुरूआत में परेशानी होगी, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी, महिला जाति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी.
कर्क- सुख में वृद्धि होगी, सोचसमझकर निवेश करें, दिनचर्या अनियमित रहेगी, मित्रता उपयोगी रहेगी, खानपान पर ध्यान दें, विवाद को टालना हितकर रहेगा.
सिंह- सहूलियत के हिसाब से कार्य में बदलाव होगा, सोचे हुये कार्य में सफलता मिलेगी, आय से अधिक व्यय होगा, नौकरी के कार्यो में व्यस्तता रहेगी.
कन्या- मित्रों के रूखे व्यवहार से खिन्नता होगी, वाणी पर संयम रखें. नौकरी के कार्यो में अधिकता रहेगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी.
तुला- अपने पक्ष को आत्म विश्वास के साथ रखें, जमकर जायजाद प्रापर्टी के कार्यो में सफलता मिलेगी, नये लोगों, के साथ संबंधों में मधुरता, स्वास्थ्य कष्ट दूर होगा.
वृश्चिक- स्वास्थ्य में सुधार होगा, साझेदारी में कोई बड़ी योजना बनेगी, वाहन चलाते समय सावधानी रखें, आकस्मिक धन लाभ होगा, शुभ संदेश मिलेगा.
धनु- कानूनी मामलों में सावधानी से निर्णय लेने कीे जरूरत है, खोया आत्म विश्वास फिर से प्राप्त होगा, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, मन में संतोष बना रहेगा.
मकर- जोखिम के कार्यो में रूचि बढ़ेगी, समय पर वादा पूरा नहीं करने का मलाल रहेगा, बुद्धिमानी एवं सूझबझ से बिगड़ा काम बनेगा, व्यापार व्यवसाय अनुकूल रहेगा.
कुम्भ- बीती बातों को भूलकर निजी संबंधों को सुधारें, सामाजिक जीवन में सम्मान मिलेगा, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, व्यवसायिक संबंधी योजना कारगर होगी.
मीन- सपने साकार करने का समय है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, व्यर्थ के तनाव से बचें, पद प्रतिष्ठा एवं सम्मान मिलेगा, निजी पुरूषार्थ से लाभ होगा,
———————————————————
व्यापार भविष्य-
चैत्र कृष्ण चर्तुदशी को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव में 30 से 40 रूपये की मंदी होगी, धान्यों के भाव में अस्थिरता रहेगी, रूई, कपास, सूत, वस्त्र, पाट, जूट, बारदाना, के भाव में मंदी होगी, भाग्यांक 3441 है.
———————————————————
