किसान अर्थवयवस्था की रीढ़ हैं, सरकार खेती को लाभकारी बनाने के लिए कृतसंकल्प: शिवराज

पटना, 02 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय कृषि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेती को लाभकारी बनाने के संकल्प को दोहराते हुये पीएम-किसान योजना के तहत अब तक 3,77,000 करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है।

श्री चौहान ने पटना में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना कि 20वीं किश्त जारी करते हुए आज कहा कि इस अवसर पर, 20,000 करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खातों में जमा की गई, जिससे देशभर के लाखों किसान परिवारों को वित्तीय सहायता मिली है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने किसानों, विशेष रूप से बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों का अभिनंदन किया और उनकी मेहनत व योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि कृषि भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, किसान इसकी आत्मा हैं और उनकी सेवा करना उनका परम धर्म है।

बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक और कृषि विरासत का उल्लेख करते हुए, श्री चौहान ने भगवान बुद्ध की तपस्या और मां गंगा की प्रबलता से पवित्र इस धरती की महिमा बताई। उन्होंने बिहार की मेहनतकश जनता की प्रशंसा की, जिनका योगदान विश्व स्तर पर सराहा जाता है।

उन्होंने बिहार की ज्ञान परंपरा और श्रमशीलता की सराहना करते हुए कहा कि “बिहार का ज्ञान और श्रम अतुलनीय है। यही भूमि महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह की साक्षी भी रही है, जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी।”

श्री चौहान ने प्रति हेक्टेयर कृषि उत्पादकता बढ़ाने, विशेष रूप से कम उत्पादकता वाले क्षेत्रों में, प्रधानमंत्री धन धान्य योजना जैसे प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने बिहार में मखाना उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान और कृषि विज्ञान को खेतों से जोड़ने की निरंतर कोशिशों को रेखांकित किया।

केन्द्रीय मंत्री ने किसानों को उचित मात्रा में खाद और कीटनाशकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया, साथ ही फसल खराब होने की स्थिति में क्षतिपूर्ति के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर होती है, जिसमें उत्पादन लागत पर 50% लाभ जोड़ा जाता है, जो सरकार के किसान-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कि किसानों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

श्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के लिए किए गए कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि आज डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सरकारी सहायता राशि सीधे किसानों के खाते में पहुंचे। उन्होंने कहा, “पहले हर 1 रुपये देने पर किसानों को उसमे से कुछ पैसा ही मिलता था, लेकिन अब 1 रुपये देने पर पूरा का पूरा 1 रुपये किसान के पास पहुंचता है।”सरकार ने बीच में किसानो का हक हड़पने वालो पर सीधे ह्स्तानान्त्र्ण के माध्यम से नकेल लगा दिया हैI

 

 

 

Next Post

चद्दर उखाड़कर चुरा लिए सामान व नकदी

Sat Aug 2 , 2025
इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए सामान और नकदी चोरी कर ली. वारदात लक्ष्मीबाई नगर, छोटी कुमार खाड़ी स्थित भोलेनाथ किराना स्टोर में हुई. रात दुकान मालिक जितेंद्र साहू निवासी कर्मा नगर, कुशवाह नगर ने दुकान खोली तो ऊपर की चद्दर […]

You May Like