चद्दर उखाड़कर चुरा लिए सामान व नकदी

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए सामान और नकदी चोरी कर ली. वारदात लक्ष्मीबाई नगर, छोटी कुमार खाड़ी स्थित भोलेनाथ किराना स्टोर में हुई. रात दुकान मालिक जितेंद्र साहू निवासी कर्मा नगर, कुशवाह नगर ने दुकान खोली तो ऊपर की चद्दर उखड़ी हुई थी.

जांच करने पर पता चला कि दुकान में रखा किराना सामान, तेल, शक्कर और दराज में रखी नकदी गायब थी. बाणगंगा पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरु की.

Next Post

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बीएलओ और पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में हुई बढ़ोतरी

Sat Aug 2 , 2025
पटना, 02 अगस्त (वार्ता) निर्वाचन आयोग ने बिहार में मतदान केंद्र पदाधिकारी (बीएलओ) और उनसे जुड़ी प्रक्रियाओं में कार्यरत कर्मियों के मानदेय में खासी बढ़ोतरी करने का निर्णय आज लिया है। आयोग के अनुसार, यह संशोधन लगभग एक दशक के बाद किया गया है। पिछली बार वर्ष 2015 में बीएलओ […]

You May Like