सियासत
कांग्रेस विशेषकर राहुल गांधी भाजपा को अमित शाह के संसद में भाषण के आधार पर डॉ बाबासाहेब अंबेडकर का विरोधी बताने पर तुले हुए हैं. इस नैरेटिव को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस 27 जनवरी को महू में बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली पर एक बड़ा कार्यक्रम कर रही है जिसमें राहुल और प्रियंका गांधी तथा मल्लिकार्जुन खड़गे आने वाले हैं. ऐसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय पर कांग्रेस और कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक प्रबंधक नादानी कर रहे हैं. हाल ही में एक फोटो सामने आया है जिसमें जीतू पटवारी के पीछे जो चित्र लगे हैं उनमें महात्मा गांधी और बाबा साहब अंबेडकर का फोटो राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से नीचे लगा है. जाहिर है जीतू पटवारी ने पत्रकार वार्ता लेते समय ध्यान नहीं दिया लेकिन उनके मैनेजर्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था कि यह गलती कांग्रेस को भारी पड़ सकती है. जैसे ही यह चित्र वायरल हुआ भाजपा ने इसको मुद्दा बना दिया.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्ण दत्त शर्मा ने इस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों का हमेशा दुरुपयोग किया और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है. कांग्रेस ने बाबा साहब का एक नहीं बार-बार अपमान किया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के कक्ष में लगे पोस्टर में महात्मा गांधी और बाबा साहब की फोटो से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की फोटो बड़ी लगाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शर्मा ने कहा कि पटवारी बताएं कि महात्मा गांधी और बाबा साहब से राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बड़े हो गए हैं? जाहिर है कांग्रेस के प्रबंधकों को इस तरह की गलती नहीं करना चाहिए. इसके पहले इंदौर में एक आंदोलन के दौरान जीतू पटवारी ने बाबा साहब अंबेडकर के चित्र को उल्टा करके कुछ लिखने की कोशिश की थी
