ट्रेन से कटकर युवक की गई जान

सिंगरौली: सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात मोरवा स्थित सीईटीआई समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। कयास लगाए जा रहे हैं की युवक की मौत देर रात गुजरी किसी ट्रेन से कटकर हुई है। सूचना मिलने पर मोरवा पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे शवगृह में रखवा दिया है।

वहीं मालमे की जाँच में जुट गई है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक आसपास के ही किसी गांव का होगा। इस संदर्भ में मोरवा पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी व्यक्ति की पहचान है तो वह मोरवा थाने में इसकी सूचना दे।

Next Post

दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से गहने ठग ले गए बदमाश

Tue Oct 7 , 2025
ग्वालियर: मंदिर से लौट रही 70 वर्षीय वृद्धा लक्ष्मी अग्रवाल के साथ जनकगंज क्षेत्र में ठगी हो गई। करीब 12 वर्षीय किशोर और 25 साल के युवक ने उन्हें बातों में उलझाया। किशोर ने रास्ता पूछा, तभी यहां युवक आया, उसने थैले में रुपये होने की बात कही। वृद्धा से […]

You May Like

मनोरंजन