समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी किसानों का तिलक लगाकर और साफा बांध कर स्वागत

इंदौर: तय कार्यक्रम के अनुसार 15 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. पहले दिन अपनी उपज लाने वाले किसानों का पुष्पमाला पहना-तिलक लगाकर और साफा बांधकर स्वागत-सत्कार किया गया. जिले में किसानों से ही पूजन-अर्चन कराकर खरीदी कार्य का मुहुर्त किया गया।

पहले दिन लगभग दो हजार क्विंटल गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा गया। जिले में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिये व्यापक इंतजाम किये गये हैं। जिले में खरीदी के लिये 91 केन्द्र बनाये गये हैं। किसानों की सुविधा के लिए केंद्रों पर किसानों के बैठने, छाया, टेंट, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।

Next Post

अग्रवाल समाज ने नई पीढ़ी में दिए संस्कारः विधानसभा अध्यक्ष तोमर

Sun Mar 16 , 2025
 धूमधाम से मना अग्रवाल महासभा का होली मिलन समारोह ग्वालियर: श्री अग्रवाल महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन जीवायएमसी प्रांगण में किया गया। जिसमें लगभग दस हजार अग्रबंधुओं ने बृज की होली, भजन संध्या और दाल बाटी का आनंद लिया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा […]

You May Like