फ्लैक्स की रॉड गिरी, बुजुर्ग के गले में घुसी, मौत

 

सिविल लाइन में हुआ दर्दनाक हादसा

 

जबलपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत इलाहाबाद बैंक चौक में शनिवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया जब यहां फ्लैक्स लगाते समय रॉड ऊंचाई से नीचे गिर गई और वहां बैठे एक बुजुर्ग के गले में जाकर घुस गई। हादसे में बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन स्टाप अपार्टमेंट निवासी किशन कुमार रजक 64 वर्षीय शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे सब्जी खरीदने के लिए घर से इलाहाबाद चौक पर पहुंचे थे सब्जी खरीदने के बाद अपने साथियों के साथ बैठ गए थे तभी करीब 25 फीट ऊंचाई पर  होर्डिंग लग रहे थे मजदूर अपना काम कर रहे इस दौरान फ्लैक्स की एक लोहे की रॉड अचानक ऊंचाई से गिर गई और बुजुर्ग के गले में जाकर घुस गई। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां  परीक्षण उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

गले से हार्ट तक 10 इंच घुसी रॉड

हादसा इतना दर्दनाक रहा कि रॉड गले से घुसी जो हार्ट तक पहुंच गई थी करीब 10 से 12 इंच तक रॉड घुसी थी। बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

2019 में हुए रिटायर्ड

बताया जाता है कि किशन कुमार रजक व्हीकल फैक्ट्री में पदस्थ थे और सन् 2019 में रिटायर्ड हुए हैं। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है।

दो मजदूर हिरासत में

पुलिस ने फ्लैक्स लगा रहे दो मजदूरों को भी हिरासत में लिया है जिनसे सघन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई कि फ्लैक्स लगाने के दौरान लापरवाही बरती जा रही थी साथ ही सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे।

गैर इरादतन हत्या का प्रकरण होगा दर्ज

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही परिजनों और घटना स्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए गए। मामले में जांच के बाद गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज होगा।

विंध्या सांस्कृतिक मंच के लग रहे थे फ्लैक्स

सूत्रों से जानकारी के मुताबिक  रविवार को सुबह 10 बजे बारहा स्थित द रॉयल हेरिटेज पब्लिक स्कूल परिसर में विंध्य सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित जन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उप मुख्यमंत्री राजेनद्र शुक्ल भी शिरकत करने वाले है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। इसी क्रम मेें शनिवार को जगह-जगह कार्यक्रम के फ्लैक्स भी लगाये जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

Next Post

हिट एंड रन: डंपर चालक 1 किमी तक युवकों को घसीटते ले गया, दोनों की मौत

Sat Jan 18 , 2025
खितौला तिराहे के समीप हुआ दर्दनाक हादसा   जबलपुर। खितौला तिराहे में एक हिट एंड रन का मामला प्रकाश में आया। शनिवार दोपहर एक बेकाबू डंपर ने तांड़व मचाते हुए बाइक सवार युवकों को एक किमी तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। […]

You May Like