ढाबे से निकलते ही युवक की चाकू घोंपकर हत्या

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. ढाबे से खाना खाकर निकले युवक पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी खुद घायल को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया, इसके बाद आरोपी फरार हो गए.मृतक चिंतामन सिंह राठौड़ उम्र 25 साल निवासी संत रविदास नगर का दोपहर में पड़ोसी मोहित अंकेल और उसके परिवार से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था.

उस समय मारपीट के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन आरोपियों ने रंजिश पाल ली. रात करीब 9:30 बजे चिंतामन रविदास नगर स्थित राजा ढाबे पर खाना खाकर बैठा था. इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और कुछ देर तक उसकी रेकी करते रहे. जैसे ही वह ढाबे से बाहर निकला, आरोपियों ने उसे घेर लिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में चिंतामन गंभीर रूप से घायल हो गया. हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन दो अस्पतालों ने भर्ती से मना कर दिया. तीसरे अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मोहित अंकेल, मयूर अर्चवाल, पंकज परमार और कुलदीप परमार को नामजद किया है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

Next Post

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की इस्लामाबाद यात्रा के दौरान अमेरिका के साथ सीधी वार्ता की संभावना खारिज, क्षेत्रीय शांति और मध्यस्थता के प्रयासों पर केंद्रित रहेगा पाकिस्तान दौरा

Sat Apr 25 , 2026
तेहरान/इस्लामाबाद | ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को स्पष्ट कर दिया कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची की चल रही इस्लामाबाद यात्रा के दौरान अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ किसी भी सीधी बैठक की योजना नहीं है। मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिनमें […]

You May Like