ब्राह्मण समागम में नव संवत्सर मिलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति की कोर कमेटी की बैठक प्रधान कार्यालय में संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। चतुर्थ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन के अक्षया तृतीया पर होने वाले चतुर्थ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन के पंजीयन 20 मार्च तक होंगे. आज एक पंजीयन डॉ. रेनू मिश्रा संग ज्योतिरादित्य तिवारी के साथ कार्यालय में हुआ जिस पर समिति के पदाधिकारी ने उन्हें सुहाग का जोड़ा लहंगा चुनरी, सफारी सूट भेंट कर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के साथ उत्तम दाम्पत्य जीवन की कामना पंडित गिरिराज गुरुजी के मुख्य आचार्यत्व में हुई। बैठक में 22 मार्च को ब्राह्मण समागम का आयोजन दोपहर 3 बजे सनातन धर्म मंदिर परिसर में पुनर्विवाह के परिजनों एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ सामूहिक भोज कूपन के साथ होगा। सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

ब्राह्मण समागम में विक्रमादित्य एवं गुड़ी पड़वा, नव संवत्सर के महत्व पर संतों द्वारा प्रकाश डाला जाएगा। तत्पश्चात नव संवत्सर संवत् मिलन, नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन कर 108 महिला ब्राह्मणों द्वारा मां दुर्गा चालीसा सामूहिक पाठ किया जाएगा।

11 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धर्मेंद्र संग इन्दु की जयमाला भगवान श्री चक्रधर जी के समक्ष संकल्प दिलाकर पुनर्विवाह होगा।

डॉ रेनू मिश्रा – ज्योतिरादित्य तिवारी को श्रीराम चरित मानस एवं श्रीमद्भागवत गीता भेंटकर दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत हो, इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज, गिरिराज गुरुजी, देवेंद्र कुमार पाठक, अशोक शर्मा, योगेंद्र दीक्षित, राजू पंडित, शीतल प्रसाद शर्मा,एच बी शर्मा, कृष्ण बिहारी दुबे, मुकेश भारद्वाज, अलका मिश्रा, माया भारद्वाज, महामंत्री रचना गौड़, शकुंतला शर्मा, नीता मिश्रा उपस्थित थे। संचालन अशोक कुमार शर्मा एवं रचना गौड एवं आभार बीना भारद्वाज ने व्यक्त किया।

Next Post

राज्य में बना है औद्योगिक विकास का अनुकूल वातावरण : सीएम डॉ यादव

Tue Mar 17 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई निवेश संवर्धन संबंधी मंत्रि-परिषद समिति सीसीआईपी की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रस्ताव पर उद्योग संवर्धन नीतियों के प्रावधानों के साथ ही नीति से अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करने […]

You May Like