इंदौर:पिछले दिनों सदर बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें चाकूबाजी की घटना भी हो गई थी, इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.सैयद जफर अली नाम आरोपी ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर उत्तम शर्मा और कुणाल सेन पर जानलेवा हमला किया था.
घटना रविवार 18 मई देर रात की है, जब मराठी मोहल्ला निवासी आरोपी जफर ने अपने साथी के साथ पुराने विवाद को लेकर दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया था, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की थी. पुलिस उपायुक्त आलोक शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी यशवंत बडोले को आवश्यक निर्देश दिए गए.
इसके तहत एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के सहयोग से मुख्य 19 वर्षीय आरोपी सैय्यद जफर अली को दबोच लिया. आरोपी के साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.गिरफ्तारी के दौरान घायल हुआ आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के प्रयास में आरोपी जफर अली को भागते समय पैर में चोट लगी, मेडिकल करवाकर इलाज भी करवाया है.
