छोटा गणपति पर मेट्रो स्टेशन के विरोध में मानव श्रृंखला

इंदौर:शहर के छोटा गणपति क्षेत्र में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन के विरोध में स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों ने एकजुट होकर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे विकास के विरोध में नहीं, बल्कि अविवेकपूर्ण स्थान चयन के विरुद्ध हैं.छोटा गणपति रहवासी एवं व्यापारी संघ के बैनर तले हुए इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों, व्यापारियों और समाजसेवियों ने भाग लिया.

क्षेत्र के रहवासी मांग कर रहे हैं,कि पहले से प्रस्तावित बड़ा गणपति स्थल पर ही स्टेशन बनाया जाए. संघ के वक्तव्य में चेतावनी दी गई कि यदि प्रशासन और मेट्रो प्राधिकरण ने उनकी मांगों को नहीं माना तो वे आमरण अनशन, आत्मदाह, धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम जैसे उग्र कदम उठाने को मजबूर होंगे

Next Post

चिड़ियाघर को सौगात: किंग कोबरा भेंट, CM ने पक्षियों को दाना खिलाया और संग्रहालय का किया भूमि पूजन

Tue May 20 , 2025
इंदौर:मुख्यमंत्री ने इंदौर चिड़ियाघर में दो नर किंग कोबरा सांप भेंट किए । सुबह का नाश्ता और चिड़ियाघर में पक्षी विहार का किया निरीक्षण। इस दौरान पक्षियों को दाना भी खिलाया । इसके बाद मुख्यमंत्री यादव लालबाग में मल्हार राव के नाम से बनाए जा रहे ऑडिटोरियम और संग्रहालय का […]

You May Like