रीठी की नई थाना प्रभारी बनीं राखी, मंजू शर्मा बनीं महिला थाना प्रभारी

कटनी: जिले के दो निरीक्षक स्तर के थाने की कमान अंततः पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने निरीक्षकों के सुपुर्द कर दी है। बता दें कि बीते दिनों हुए बदलाव के दौरान रीठी थाने का प्रभार उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय को सौंपा गया था, जबकि महिला थाना प्रभारी के तौर पर अब तक उप निरीक्षक रश्मि सोनकर कार्य कर रही थी।

मंगलवार देर रात पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने महिला थाने के प्रभारी पद से उप निरीक्षक रश्मि सोनकर को सूत्रों के अनुसार व्यक्तित्व में सुधार ना करने की वजह से हटाकर वहां पर नया प्रभारी निरीक्षक मंजू शर्मा को बना दिया है। इसी तरह रीठी थाने की कमान छिंदवाड़ा से स्थानांतरित होकर कुछ दिन पहले ही कटनी पहुंची निरीक्षक मंजू शर्मा के हाथों सौंपी गई है। जिस तरीके से निरीक्षक स्तर के थानों को वापस निरीक्षकों के सुपुर्द किया गया है, उससे आगामी दिनों में माधव नगर थाने में भी बदलाव होने के आसार नजर आने लगे हैं।

Next Post

मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किये गये

Wed Mar 5 , 2025
इंफाल, 05 मार्च (वार्ता) मणिपुर में बुधवार पूर्वाह्न भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने ने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके पूर्वाह्न 11.06 बजे महसूस किये गये। भूकंप का केन्द्र मणिपुर-म्यांमार सीमा क्षेत्र पर स्थित था। असम और नगालैंड में […]

You May Like