नयी दिल्ली, 28 जुलाई (वार्ता) स्पोर्ट्स-टेक कंपनी स्पोर्ट्स फॉर लाइफ (एसएफएल ) ने आयरलैंड के वर्तमान राष्ट्रीय कोच हेइमिर हॉलग्रिमसन को अपना वैश्विक राजदूत और फुटबॉल मेंटर नियुक्त किया है।
आयरलैंड के वर्तमान राष्ट्रीय कोच और आइसलैंड एवं जमैका की राष्ट्रीय टीम के पूर्व कोच हॉलग्रिमसन को यूरो 2016 में इंग्लैंड पर आइसलैंड की शानदार जीत का सूत्रधार माना जाता है। हॉलग्रिमसन को वैश्विक राजदूत और फुटबॉल मेंटर नियुक्ति के बाद देश में फुटबॉल विश्व स्तर पर प्रशंसित विशेषज्ञता बढ़ने का अनुमान है जो कि भारतीय फुटबॉल के लिए एक साहसिक और रणनीतिक कदम साबित होगा।
हॉलग्रिमसन ने कहा, “मैं भारत में जो देखता हूँ, वह मुझे 2000 के दशक के शुरुआती दौर के आइसलैंड की याद दिलाता है। भारत के खिलाड़ियों में ऊर्जा, जीत की भूख ललक ये सब उनकी वास्तविकता हैं, दीर्घकालिक विकास, सामुदायिक निर्माण और तकनीकी उत्कृष्टता के प्रति एसएफएल की प्रतिबद्धता बिल्कुल वैसा ही माहौल तैयार कर रही है जहाँ कुछ असाधारण भी सकता है।”
हॉलग्रिम्सन की नियुक्ति ऐसे महत्वपूर्ण समय में हुई है जब भारतीय फुटबॉल को जमीनी स्तर पर अपनी बढ़ती रुचि और अवसरों को भुनाने का सामना कर रहा है। एसएफएल कुशल फुटबॉलरों की एक नई पीढ़ी तैयार करने के लिए विश्लेषणात्मक डेटा, कोचिंग विज्ञान और संरचित लीग प्रारूपों का उपयोग कर रहा है।
