लोक अदालत तहसील न्यायालय में 44 प्रकरणों का हुआ निराकरण 

सरई । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली के मार्गदर्शन में इस वर्ष की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन तहसील न्यायालय सरई में किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ अध्यक्ष तहसील न्यायालय सरई निरंजना योगेश मालवीय, सहायक अभियोजन अधिकारी भरत भूषण राय एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भग्यवान जायसवाल, खण्डपीठ 19 सदस्य नेहा सिंह तथा तहसील न्यायालय के कर्मचारियों व अधिवक्ता गण द्वारा तहसील न्यायालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया गया।

नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए खण्डपीठ 19 न्यायिक गठन किया गया था। नेशनल लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन के कुल 48 प्रकरण आये, जिसमें 44 प्रकरणों का निराकरण किया गया। वहीं नेशनल लोक अदालत में आवेदक एवं अनावेदिका मध्य लंबे समय से आपराधिक एवं सिविल से संबंधित विवाद चल रहा था उक्त प्रकरण में इस तरह दोनों पक्षकारों ने राजीनामा कर लाभांवित हुए जो सराहनीय रहा। जिसमें लाभांवित पक्ष को फलदार वृक्ष देकर पर्यावरण के प्रति सजग रहने के लिए बताया गया।

Next Post

मोरवा में पुनर्वास सेवा संघ का गठन, विस्थापितों की आवाज उठाएगा संगठन

Sun Sep 13 , 2026
सिंगरौली । जयंत खदान विस्तार से प्रभावित परिवारों के विस्थापन और पुनर्वास से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए मोरवा में सिंगरौली पुनर्वास सेवा संघ का गठन किया गया। मोरवा के वार्ड क्रमांक-5 में बूढ़ी माई मंदिर के पास संघ कार्यालय का उद्घाटन करते हुए संगठन की जिम्मेदारियां तय की […]

You May Like