भैरूंदा। जरुरतमंद और निर्धनों की नि:स्वार्थ सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है. हमारे शास्त्रों में भी मानव सेवा को ही माधव सेवा बताया गया है. यह विचार समाजसेवी एवं राय साहब भंवर सिंह कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर इंद्रजीत सिंह भाटी ने व्यक्त किए.
शुक्रवार को ग्राम सोठिया में अपने 77 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकुर इंद्रजीत सिंह भाटी ने जन्मदिन पर परोपकार की मिसाल दिखावे और तामझाम से दूर, सेवा संकल्प के रूप में मनाया. इस अवसर पर उन्होंने निर्धन बस्तियों में पहुंचकर असहाय बुजुर्गों, महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित किए. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अन्न और राहत सामग्री भेंट की. कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक ग्रामीण जन मौजूद थे. जिन्होंने ठाकुर इंद्रजीत सिंह के इस सेवाभावी कदम की सराहना की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सरपंच जुगत सिंह भाटी, सुभाष पंवार, हरिदास, राजेश पंवार सहित ग्रामीणों ने भाटी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं.
