
झाबुआ। गत दिनों झाबुआ मुख्यालय पर थांदला गेट के निकट स्थित इंडिया मेडिकल स्टोर्स से सल्फास बेचे जाने और उसके सेवन से एक महिला की मौत के बाद उक्त मेडिकल स्टोर्स का ड्रग लायसेंस 24 दिनों के लिए निलंबित कर दिया था और आगे इस तरह की घटना की पुनरावृति न हों इसके लिए कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन और सीएमएचओ डा बीएस बघेल के मार्गदर्शन में जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स की सघनता से ड्रग इंस्पेक्टर गीतम पिठोदिया द्वारा जांच की जा रही है। इसी तारतम्य में कालीदेवी तह. रामा में एलीना मेडिकल स्टोर, आभा मेडिकल स्टोर, नेहा मेडिकल, चौहान मेडिकल, मिराश्री मेडिकल, भीसम मेडिकल, सत्यम मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच की गई। सभी मेडिकल स्टोर्स पर खरीदी बिक्री रिकार्ड प्रिक्रिपश्न रिकार्ड और साफ-सफाई आदि का सुक्ष्मता से अवलोकन किया गया। साथ ही झाबुआ मुख्यालय पर लक्ष्मी मेडिकल बस स्टेंड, शिवपुष्य मेडिकल, बाबेल मेडिकल, ओम मेडिकल, राज केमिस्ट, सत्यसाई मेडिकल और श्रीराम मेडिकल स्टोर रायपुरिया, श्री बालाजी मेडिकल मेघनगर, ख़ुशी मेडिकल कुंदनपुर, मनीष मेडिकल पारा का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। वही मां नागणेचा मेडिकल रायपुरिया, लक्ष्मी फर्मा झाबुआ के ड्रग लायसेंस में गंभीर अनियमितता के कारण केंसल किये गए। ड्रग इंस्पेक्टर ने ने बताया की यह कारवाही आगे भी जारी रहेगी।
