नए साल पर पुतिन ने किया बड़ा दावा, रूस की जीत के साथ खत्म होगी जंग..

नए साल पर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में रूस की ‘अंतिम जीत’ पर भरोसा जताया, सैनिकों का समर्थन मांगा और देश में एकता व मातृभूमि की सुरक्षा पर जोर दिया।

नए साल की पूर्व संध्या पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। 2026 के आगाज पर देश को संबोधित करते हुए पुतिन ने यूक्रेन में रूस की ‘अंतिम जीत’ पर भरोसा जताया और नागरिकों से सैनिकों के समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के साथ जारी जंग रूस की जीत के साथ खत्म होगा।

रूसी राष्ट्रपति का यह टेलीविजन संदेश सबसे पहले रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका प्रायद्वीप में प्रसारित हुआ, जहां नए साल का जश्न सबसे पहले मनाया जाता है, और इसके बाद इसे देश के अन्य हिस्सों में दिखाया गया। उन्होंने इस दौरान देश की जनता को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में भागीदारी के लिए धन्यवाद कहा। साथ ही जंग लड़ रहे सैनिकों को नायक बताया।

Next Post

दक्षिणी ब्राज़ील में गोलीबारी में 5 लोगों की मौत

Thu Jan 1 , 2026
साओ पाउलो, 01 जनवरी (वार्ता) दक्षिणी ब्राज़ील के पराना राज्य में हुई दो संबंधित गोलीबारी की घटनाओं में एक मृतक और चार सशस्त्र संदिग्धों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी। एक व्यक्ति का शव कॉर्नेलियो प्रोकोपियो के एक मोहल्ले में मिला, […]

You May Like