बकायादारो के यहां नोटिस देने के साथ की जायेगी कुर्की की कार्यवाही

रीवा: नगर निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे द्वारा निगम सभागार में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में आगामी एक सप्ताह के भीतर सभी संपत्तियों का निरीक्षण कर विसंगतियों को दूर करें ताकि जीआईएस टीम द्वारा समय पर आवश्यक सुधार किए जा सकें और वास्तविक डिमांड राशि जारी की जा सके. उन्होंने बकाया कर (एरियर्स) की डिमांड जारी कर कुर्की नोटिस भेजने के साथ सख्त कार्यवाही करते हुए कुर्की करने के निर्देश दिए.

बैठक में आयुक्त ने कहा कि राजस्व वसूली का कार्य बेहतर रणनीति और सुनियोजित योजना के साथ किया जाए. कमर्शियल संपत्तियों से बकाया कर की राशि जमा न करने पर तालाबंदी की सख्त कार्यवाही की जाए. साथ ही, सभी शासकीय भवनों से सेवा प्रभार की वसूली भी सुनिश्चित की जाए. बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले तीन सहायक राजस्व निरीक्षको पर एक वेतनवृद्धि रोकने की नोटिस जारी के निर्देश भी दिए.

Next Post

युवती के साथ अश्लील हरकत का वीडियो आने पर गर्ल्स कॉलेज का लैब असिस्टेंट अरेस्ट

Sat May 17 , 2025
मुरैना: जिले में एक गर्ल्स कॉलेज में कार्यरत लैब असिस्टेंट का किसी युवती के साथ अश्लील हरकतें करने का वीडियो सामने आया है। कॉलेज में लगे सीसीटीवी में आरोपी लैब असिस्टेंट की हरकत कैमरे में कैद हो गई। वीडियो को सामने आने के बाद कॉलेज की प्रबंधक ने कलेक्टर को […]

You May Like