मुरैना: जिले में एक गर्ल्स कॉलेज में कार्यरत लैब असिस्टेंट का किसी युवती के साथ अश्लील हरकतें करने का वीडियो सामने आया है। कॉलेज में लगे सीसीटीवी में आरोपी लैब असिस्टेंट की हरकत कैमरे में कैद हो गई। वीडियो को सामने आने के बाद कॉलेज की प्रबंधक ने कलेक्टर को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ ऐक्शन लेने को कहा है। उधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लैब अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया है।
ताजा घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गर्ल्स कॉलेज की है। कॉलेज में पदस्थ लैब अटेंडेंट एक युवती के साथ अश्लील हरकतें कॉलेज कैंपस में ही कर रहे थे। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।इसकी खबर जैसे ही कॉलेज की छात्राओं को लगी उन्होंने बवाल काट दिया। छात्राओं ने शिकायत कॉलेज प्रबंधन से ना करते हुए सीधे मीडिया से की।
छात्राओं को संदेह था कि शायद कॉलेज प्रबंधन उनकी शिकायत पर गौर नहीं करता।लिहाजा छात्राओं ने मीडिया के सामने शिकायत की। छात्राओं की शर्त थी कि उनका नाम ओपन नहीं होना चाहिए। इसके बाद मीडिया ने कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की। इसके बाद कॉलेज में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो उसमें सच्चाई सबके सामने आ गई।
