
उज्जैन। भट्टे पर काम करने के बाद तीन दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे रास्ते में कार से भिड़ंत हो गई। तीनों दोस्तों को उज्जैन लाया गया। लेकिन एक की मौत हो चुकी थी। दो घायलों का उपचार चल रहा है। महिदपुर रोड पर ग्राम जलोदिया जागीर में रहने वाला उमराव पिता बापू सिंह र्इंट भट्टे पर काम करता था। रात में काम खत्म होने पर अपने दो दोस्त प्रहलाद और मांगीलाल के साथ बाइक से घर लौट रहा था नागदा और जलोदिया के बीच तेज गति से आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी। भिड़ंत में बाइक सवार तीनों दोस्त घायल हो गए उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए उज्जैन लाया गया। लेकिन ओंकार की मौत हो चुकी थी। दोनों दोस्त घायल थे जिन्हें उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती किया गया। दुर्घटना की जानकारी लगते ही मृतक और घायलों के परिजन रात में ही उज्जैन पहुंच गए थे। शनिवार सुबह अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा गया है।
