नपाध्यक्ष राठौर ने किया सीसी रोड़ निर्माण कार्य का शुभारंभ

सीहोर। बडिय़ाखेड़ी क्षेत्र में 88 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड़ निर्माण कार्य का शुभारंभ नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा मशीन की पूजा कर किया गया. यह सड़क पार्टी मोहल्ला से खेड़ापति मंदिर तक बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी. इस अवसर पर विधायक सुरेश राय ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से सीवरेज कार्य के कारण रुकी हुई थी. अब सीवरेज कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क निर्माण शुरू हो गया है. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर शहर के विकास के लिए लगातार बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं. वहीं नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि बडि़य़ाखेड़ी की यह सड़क लंबे समय से सीवरेज कार्य के कारण नहीं बन पा रही थी. अब कार्य पूर्ण होने के बाद सीसी रोड निर्माण शुरू हो गया है.कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, पार्षद प्रतिनिधि राहुल राय, राजेश, मुकेश मेवाड़ा, भजन परमार, कमलेश राठौर, नरेंद्र राजपूत उपस्थित थे.

 

Next Post

विद्यार्थी परिषद ने नारेबाजी कर फूंका पुतला

Thu Jul 16 , 2026
सीहोर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पीजी कॉलेज के गेट पर एनएसयूआई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भोपाल में एनएसयूआई के एक पदाधिकारी पर लगे गंभीर आरोपों के विरोध में नाराजगी जताते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की. […]

You May Like