सीहोर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पीजी कॉलेज के गेट पर एनएसयूआई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया.
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भोपाल में एनएसयूआई के एक पदाधिकारी पर लगे गंभीर आरोपों के विरोध में नाराजगी जताते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की. एबीवीपी नगर मंत्री खुशहाल मोटवानी ने कहा एनएसयूआई महासचिव पर जनजातीय युवती के साथ कथित दुष्कृत्य का आरोप निंदनीय है. इस प्रकार की घटनाएं किसी भी छात्र संगठन की छवि को धूमिल करती हैं और ऐसे मामलों में दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की. उन्होंने कहा कि दोषी को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए और कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए. इस अवसर पर पलक यादव, ऋषिका पटेल, चंचल राजपूत, नागेश बैरागी, लक्ष्य समाधिया, यश भिलाला, सौरभ माहेश्वरी, राहुल मालवीय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
