
गंधवानी निप्र. बख्तला में तेंदुएं के छोटे एक नन्हें शावक के लिए मादा तेंदुआ (मां) का 3 दिन इंतजार किया गया, पर नहीं लौटी मादा तेंदुआ। शावक को रेस्क्यू कर सुरक्षित भोपाल वन विहार भेजा गया है। ज्ञात हो तेंदुएं ने चरवाहे 10 वर्षीय बालक अखिल पर हमला कर दिया था। घटनास्थल पर 3 तेंदुए के बच्चे मिले थे, अगली रात मादा तेंदुआ 2 बच्चों को अपने साथ ले गई लेकिन एक बच्चा घटनास्थल पर ही था। जिसे मंगलवार को रेस्क्यू किया गया है।
