ट्रेंट को तीसरी तिमाही में 531 करोड़ रुपये का मुनाफा

मुंबई, 04 फरवरी (वार्ता) टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) में समेकित आधार पर 531 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो सालाना आधार पर सात प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के निदेशक मंडल की बुधवार को यहां हुई बैठक में वित्तीय परिणामों को मंजूरी प्रदान की गयी। तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 15 प्रतिशत बढ़कर 5,345 करोड़ रुपये हो गया। उसका परिचालन राजस्व 837 करोड़ रुपये रहा।

ट्रेंट की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि तीसरी तिमाही में उसने वेस्टसाइड के 17 और जुडियो के 48 (एक संयुक्त अरब अमीरात में) नये स्टोर खोले। इसके साथ ही वेस्टसाइड के 278, जुडियो के 854 और अन्य लाइफस्टाइल उत्पादों के 32 स्टोर हो गये हैं। कुल 274 शहरों में उसकी मौजूदगी है और उसके फैशन ब्रांड के पास स्टोरों में कुल 1.5 करोड़ वर्ग फुट की जगह है।

ट्रेंट लिमिटेड के अध्यक्ष नोएल टाटा ने परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहक धारणा में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और मध्यम अवधि के लिए कंपनी का कारोबारी परिदृश्य सकारात्मक है। कंपनी फिलहाल पोर्टफोलियो बढ़ाने, उत्पादों में वृद्धि और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने पर अपना फोकस जारी रखेगी।

 

 

Next Post

करोड़ों के माइनिंग घोटाले के आरोप पर जवाब तलब

Wed Feb 4 , 2026
जबलपुर। छतरपुर में बड़े पैमाने में हुए माइनिंग घोटाले को जनहित याचिका के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। दायर मामले में सीबीआई जांच पर बल दिया गया है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने मामले की प्रारंभिक सुनवाई पश्चात् खनिज स्रोत विभाग […]

You May Like