बिजली कंपनी के एल्यूमिनियम तार की चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया, दो आरोपी फरार

नेपानगर: नेपानगर पुलिस चौकी नावरा ने बिजली के एल्यूमिनियम तार चोरी के शातिर चोरो गिरोह को पकडऩे मे सफलता हासिल की है। चोरी के आरोपियों द्वारा बिजली के एल्युमिनीयम तार कीमती करीबन 02 लाख 50 हजार रुपये के चोरी करना स्वीकार किया। गिरफ्तार 03 आरोपियो से बिजली के एल्युमिनीयम के तार व घटना में शामिल एक अर्टिका कार क्रमांक कुल कीमती 06 लाख 50 हजार रुपये का माल बरामद किया।

आरेापी शाहरुख़ पिता शफी खान 28 वर्ष निवासी पुनासा जिला खंडवा, माखन उर्फ विशाल पिता हरिराम प्रजापति 24 वर्ष निवासी पुनासा, विनोद पिता रामप्रसाद कलम जाति कोरकू उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम दामखेड़ा पुनासा जिला खंडवा को गिरफतार किया गया जबकि आरोपी मुकेश पिता हरिराम प्रजापति 28 वर्ष निवासी पुनासा, इमरान उर्फ इम्मू पिता शफी खान 28 वर्ष निवासी हरदा फिलहाल फरार है।

आरोपियों से एल्युमिनीयम के विद्युत तार के 10 बंडल भी जब्त किए गए है।पुनासा से पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में उगला राज:-पुलिस के अनुसरा संदेही शाहरुख़ तथा माखन निवासी पुनासा को पूछताछ के लिए चौकी नावरा लेकर आए जिनसे विद्युत तार चोरी के संबंध में तकनीकि व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर अपने अन्य तीन साथी मुकेश प्रजापति, इमरान खान,विनोद के साथ मिलकर पलासुर रोड, साईखेड़ा, देड़तलाई, खकनार क्षेत्र से विद्युत खंभों पर लगे एल्युमिनीयम के विद्युत तार चोरी करना स्वीकार किया।

फरार आरोपी मुकेश प्रजापति पुलिस चौकी पुनासा थाना नर्मदानगर क्षेत्र का निगरानी बदमाश है। पूर्व आउटसोर्स कर्मचारी था। इस पर पूर्व से वर्ष 2015 तथा 2020 में एल्युमीनियम तार चोरी के प्रकरण पंजीबद्ध है। वर्तमान में इसके विरुद्ध जिला हरदा में विभिन्न थाना क्षेत्र मे प्रकरण पंजीबद्ध हुए है जिसमें यह फरार है। आरोपी मुकेश प्रजापति तथा शाहरुख़ निवासी पुनासा द्वारा गिरोह बनाकर अलग अलग व्यक्तियो को शामिल कर एल्यूमिनियम तार की चोरी की जा रही थी।

Next Post

आष्टा में दो समुदायों के बीच विवाद, हाईवे जाम; पुलिस ने संभाले हालात

Mon Dec 22 , 2025
आष्टा। सीहोर जिले के आष्टा में रविवार देर रात दो समुदायों के बीच विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कहासुनी से शुरू हुई घटना ने कुछ ही देर में उग्र रूप ले लिया, जिसके बाद भोपाल-इंदौर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी । हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस […]

You May Like