बेबस नदी में चार युवक डूबे, SDREF ने सर्चिग शुरू की

सागर. जिले के सानौधा थाना अंतर्गत रिछावर के समीप बेबस नदी में चार युवकों के डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है. सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सायंकाल थाना क्षेत्र के रिछावर से निकली बेबस नदी के समीप पांच पिकनिक मनाने गए थे जो कि सागर के केंट थाना क्षेत्र के खुशीपुरा निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार इनमें से एक युवक सुरक्षित निकल आया जिसने सूचना दी है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस नदी में डूबे चारों युवकों की तलाश में जुट गई है. जो कि समाचार लिखे जाने तक लापता ही बताए गए हैं. जिसमे

सनी अहिरवार पिता रमेश अहिरवार, राज अहिरवार पिता साहब अहिरवार, सुमित अहिरवार फूलचंद अहिरवार तीनों निवासी खुशीपुरा, निखिल अहिरवार पिता महेंद्र अहिरवार निवासी रिछावर बताए गए है।

Next Post

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की हड़ताल तीसरे दिन शमशाबाद विधायक को दिया ज्ञापन

Fri Aug 8 , 2025
विदिशा। जिले के तहसीलदार, नायब तहसीलदार पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। इसके कारण से तहसील में कृषि संबंधी होने वाले कामकाज ठप्प पड़े हुए हैं और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग हड़ताल के चलते काफी परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को तहसीलदारों ने अपनी मांगों […]

You May Like