तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की हड़ताल तीसरे दिन शमशाबाद विधायक को दिया ज्ञापन

विदिशा। जिले के तहसीलदार, नायब तहसीलदार पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। इसके कारण से तहसील में कृषि संबंधी होने वाले कामकाज ठप्प पड़े हुए हैं और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग हड़ताल के चलते काफी परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को तहसीलदारों ने अपनी मांगों का मांग पत्र शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा को दिया और प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई।

शुक्रवार को तीसरे दिन भी तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की हड़ताल जारी रही। हड़ताल होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले किसान सहित अन्य लोगों के कामकाज काफी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि तहसीलदारों की हड़ताल हो जाने के कारण उनके बंटवारा सहित अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जिसके कारण से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण से कृषि संबंधित सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

वहीं तहसीलदारों ने शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा को आवेदन दिया और बताया कि उनकी मांग पिछले लंबे समय से लंबित चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा तहसीलदारों की लंबित मांगों का जल्द से जल्द निराकरण कराया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद थे।

Next Post

उज्ज्वला योजना में सब्सिडी जारी रखने से लाभांवित होंगे 10 करोड़ परिवार

Fri Aug 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली विशेष सब्सिडी जारी रखने का फैसला किया है जिससे 10 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर […]

You May Like