स्व. शीतला सहाय की 96वीं जयंती पर पुष्पांजलि सभा आयोजित

ग्वालियर:पूर्व मंत्री स्व. शीतला सहाय की 96वीं जयंती के अवसर पर कैंसर हॉस्पिटल परिसर स्थित समाधि स्थल पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों तथा उनके सहयोगियों ने उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय शीतला सहाय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें एक सच्चा कर्मयोगी, दूरदर्शी नेता एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया।

वक्ताओं ने कहा कि छात्र जीवन से लेकर वकालत और मंत्री पद तक की उनकी यात्रा प्रेरणादायक रही तथा स्वास्थ्य मंत्री, गृह मंत्री एवं सिचाई मंत्री के रूप में उन्होंने जनकल्याण के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने उनके साथ जुड़े अपने व्यक्तिगत संस्मरण साझा किए, जिससे उनके सरल, संवेदनशील एवं सेवा-भाव से परिपूर्ण व्यक्तित्व की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विवेक नारायण शेजवलकर पूर्व सांसद, समीक्षा गुप्ता पूर्व महापौर, साहिब सिंह गुर्जर विधायक, रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक, भगवान सिंह यादव मुन्नालाल गोयल, जयप्रकाश राजोरिया,भाजपा जिलाध्यक्ष, अभय चौधरी, अशोक शर्मा, कमल माखीजानी, वेद प्रकाश शर्मा, लालजी जादौन, वीरेंद्र गंगवाल, शिव कुमार श्रीवास्तव, यशवंत इंद्रापुरकर, पी. एस. बिसेन, डी. एस. चंदेल, केशव पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

छोटे किसानों से गेहूं खरीदने की शुरुआत: जानें भोपाल में कहां और कैसे होगी गेहूं की तुलाई

Thu Apr 9 , 2026
भोपाल: राजधानी भोपाल में गेंहूं तुलाई की आज से शुरुआत हो गई है, जिससे अब किसानों को राहत मिलती दिखाई दे रही है. नागरिक आपूर्ति निगम एवं खाद्य तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जिले में 89 तुलाई केन्द्र निर्धारित किए हैं, जिसमें 6 साइलो, 9 समितियों और 74 गोदाम पर […]

You May Like

मनोरंजन