स्वच्छता नियम तोड़ने पर कार्रवाई, 4.56 लाख रुपए वसूले

जबलपुर: स्वच्छ भारत मिशन और रेलवे की स्वच्छता नीति के तहत जबलपुर रेल मंडल ने रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्म, ट्रेनों और अन्य रेल परिसरों में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रखी है। अप्रैल से सितंबर 2026 तक स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के 2268 मामलों में कार्रवाई की गई, जिससे रेलवे को 4 लाख 56 हजार 800 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। अकेले सितंबर माह में 171 मामलों में कार्रवाई कर 36 हजार 600 रुपए वसूले गए। रेल मंडल द्वारा नियमित जांच के साथ उद्घोषणाओं, पोस्टर, डिजिटल डिस्प्ले और जागरूकता अभियानों के जरिए यात्रियों को स्वच्छता के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।

डस्टबिन इस्तेमाल की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि जागरूकता के बावजूद रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। स्वच्छ रेल परिसर न केवल यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देता है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जरूरी है। जबलपुर रेल मंडल ने स्वच्छ, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल वातावरण बनाए रखने के लिए जांच और स्वच्छता अभियान आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही है।

Next Post

कटनी स्टेशन पर लगे एचवीएलएस पंखे

Wed Oct 7 , 2026
जबलपुर:कटनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में जबलपुर रेल मंडल ने एक और कदम उठाते हुए हाई वॉल्यूम लो स्पीड (एचवीएलएस) ऊर्जा दक्ष पंखे स्थापित किए हैं। विशाल ब्लेड वाले इन पंखों से प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षारत यात्रियों के बड़े क्षेत्र में समान रूप से हवा […]

You May Like