लोकार्पण के पहले ही ठेकेदार की लापरवाही बयां कर रहा नवनिर्मित तालाब

शाजापुर:नगर कोतवाल के दरबार को संवारने के लिए राज्य सरकार और नगरीय प्रशासन द्वारा पैसा स्वीकृत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही ताकि लोगों को नगर में एक विकसित पर्यटन स्थल दिया जा सके, लेकिन जनता की इस खरी को ठेकेदार हड़पना चाहते हैं,जो राशि तो पूरी लेना चाहते हैं लेकिन इनके द्वारा जो काम किया जा रहा है उसमें बाहर से ही खामियां नजर आ रही है, जो लोकार्पण के पहले ही ठेकेदार की लापरवाही बयां कर रहा है.
दरअसल, भैरू डूंगरी क्षेत्र को विकसित करने के लिए यहां लगातार निर्माण कार्य और सौंदर्यीकरण हेतु कार्य किया जा रहा है. यहां आने वाले लोगों की सुविधा और परिसर को संवारने के लिए 90 लाख की लागत से तालाब का निर्माण किया जाना था. जिसके निर्माण का ठेका भी इंदौर की कंपनी को दिया गया है. जिसने काम तो शुरू किया लेकिन सौंदर्यीकरण बढ़ाने के बजाए उसकी दुर्दशा कर दी. यहां सुंदरता के लिए जो पत्थर लगाए गए हैं उसे कोई बच्चा भी अपने हाथ से उखाड़ ले और जो रोड का निर्माण किया गया है वह भी बारिश न होने से ही उखडऩे लगा है. शायद ठेकेदार की किस्मत से ही यहां बारिश नहीं हो रही है. यदि बारिश हो जाती तो पता ही नहीं चलता कि यहां कभी रोड भी बनाया गया होगा.
कमीशनर खोरी के चक्कर में बिगाड़ दी तालाब की सूरत
ठेकेदार को इस निर्माण के बदले 90 लाख का भुगतान किया जाएगा, इस राशि की बंदरबांट भी होना स्वाभाविक है. ऐसे में यहां किए गए काम में 9 लाख की लागत भी नजर नहीं आ रही है, यहां आने वाले लोगों ने भी जब इस निर्माण को देखा तो वे समझ ही नहीं पाए कि यहां सौंदयीकरण के लिए काम किया जा रहा है या केवल गड्ढे खोदकर बारिश के पानी से गड्ढा भरा जाना है.क्योंकि यहां सौंदर्यीकरण जैसा कुछ भी नजर नहीं आ रहा.
हादसे को भी दे रहा न्यौता…
शाजापुर नगर को विधायक अरूण भीमावद के प्रयास से मेट्रोपोलिटिन योजना में भी शामिल किया गया है, जिसके चलते यहां औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित किया जा रहा है. इसी क्षेत्र में तालाब का भी निर्माण किया जा रहा है जिसकी दुर्दशा दूर से ही दिखाई दे रही है. ऐसे में तालाब पुरा भरने के बाद अगर कहीं दरार आ गई तो किसी बड़ी जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता. इस क्षेत्र के पास ही सान्दीपनि विद्यालय भी है, वहां तक भी इस तालाब की वजह से नुकसान हो सकता है.

इनका कहना है
हमने ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए हैं और कार्य उसी अनुसार किया जाना है. यदि इसमें कोई खामी है या कार्य में कोई कमी होगी तो उसे दुरूस्त कराया जाएगा. तय मानक अनुसार काम होने के बाद ही ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा. फिलहाल उसे कोई भुगतान नहीं किया गया है.
-भूपेंद्रकुमार दीक्षित, सीएमओ नगर पालिका शाजापुर
नगर के विकास कार्य को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.सौंदर्यीकरण और नगर विकास हमारी पहली प्राथमिकता है.
-प्रेम जैन, अध्यक्ष, नगर पालिका शाजापुर

Next Post

भारतीय जूनियर वेटलिफ्टरों का शानदार प्रदर्शन

Fri Aug 7 , 2026
नोएडा, 07 अगस्त (वार्ता) उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में चल रही एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन भारतीय वेटलिफ्टरों ने शानदार शुरुआत की। परिष्मिता गोगोई और तितली माजी ने देश के लिए मेडल जीतने वाला प्रदर्शन किया। महिलाओं की 45 किग्रा वेट कैटेगरी में हिस्सा लेते हुए, […]

You May Like