झाबुआ कलेक्टर प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित, यादव ने दी बधाई

भोपाल, 21 अप्रैल (वार्ता) आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के एक ब्लॉक को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जिला कलेक्टर नेहा मीणा समेत उनकी समूची टीम को बधाई दी है।
डॉ यादव ने इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, ”गौरवमयी क्षण… सिविल सेवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों से एस्पिरेशनल ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) श्रेणी के अंतर्गत मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक को पुरस्कृत किया जाना, हम सबके लिए गौरव और हर्ष का अवसर है। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम द्वारा झाबुआ के दूरदराज क्षेत्रों में प्रगति को गति मिली है। ब्लॉक में पोषण आहार, किसानों की समृद्ध फसलें, हर घर जल एवं हर वंचित को पक्के मकान का संकल्प साकार रूप ले रहा है।झाबुआ कलेक्टर एवं समस्त टीम को इस सफलता और सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
सुश्री नेहा मीणा को आज नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सम्मानित किया है।

Next Post

नड्डा ने की मोटापे के बारे में जागरुकता की अपील

Mon Apr 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने खाने के तेल के इस्तेमाल में 10 प्रतिशत तक की कमी लाने और मोटापे के बारे में जागरूकता फैलाने की अपील करते हुए कहा कि फैटी लीवर को रोका जा सकता है तथा स्वस्थ जीवन […]

You May Like