
दतिया। मेडिकल कॉलेज के सामने ग्वालियर-झांसी नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान हालत में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने डायल-112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के पास मिले मोबाइल फोन की मदद से साइबर टीम के जरिए उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर यातायात ठप हो गया।
मृतकों की पहचान महावीर कुशवाह निवासी उड़नू की टोरिया के पास राजा का बगिया और लखन कुशवाह निवासी भांडेर के रूप में हुई है। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
