मप्र के मंत्रियों की प्रदेश भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई: मई माह का शेड्यूल जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल सदस्यों की प्रदेश भाजपा कार्यालय में आमजन से भेंट के लिए मई माह का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्रीगण प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित विभागों से जुड़े मामलों का निराकरण करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत आज 1 मई (शुक्रवार) को मंत्री कुंवर विजय शाह से हो गई है। इसके बाद 4 मई को जगदीश देवड़ा, 5 मई को गौतम टेटवाल, 6 मई को राकेश सिंह, 7 मई को दिलीप अहिरवार और 8 मई को विश्वास सारंग आमजन से मुलाकात करेंगे।

इसी क्रम में 11 मई को लखन पटेल, 12 मई को कैलाश विजयवर्गीय, 13 मई को प्रतिमा बागरी, 14 मई को संपत्तिया उईके तथा 15 मई को उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला प्रदेश कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे।

माह के दूसरे पखवाड़े में 18 मई को तुलसी सिलावट, 19 मई को ऐदल सिंह कंसाना, 20 मई को निर्मला भूरिया, 21 मई को गोविंद सिंह राजपूत और 22 मई को इंदर सिंह परमार नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे।

इसके अलावा 25 मई को नागर सिंह चौहान एवं प्रद्युम्न सिंह तोमर, 26 मई को धर्मेन्द्र सिंह लोधी, 27 मई को राकेश शुक्ला, 28 मई को चैतन्य काश्यप तथा 29 मई को कृष्णा गौर आमजन से भेंट करेंगे।

शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। यह पहल सरकार और संगठन के बीच समन्वय को मजबूत करने के साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से की जा रही है।

Next Post

पंचायत संचिव संगठन ने धरना प्रदर्शन कर 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

Fri May 1 , 2026
भोपाल। राजधानी में शुक्रवार को मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के पदाधिकारियों ने टीटी नगर स्थित अंबेडकर मैदान में अपनी लंबित 6 मांगों को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया. जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के पंचायत सचिव शामिल हुए. यह प्रदर्शन लगभग दो घंटे तक जारी रहा है. इस दौरान […]

You May Like