
भोपाल। राजधानी में शुक्रवार को मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के पदाधिकारियों ने टीटी नगर स्थित अंबेडकर मैदान में अपनी लंबित 6 मांगों को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया. जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के पंचायत सचिव शामिल हुए. यह प्रदर्शन लगभग दो घंटे तक जारी रहा है. इस दौरान उन्होंने अमनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. यह प्रदर्शन प्रदेश सरकार के कैबिनेट के निर्णय होने के बाद जारी आदेश एवं उच्च न्यायालय के निर्णय का पालन नहीं करने को लेकर किया गया.
